MSG Bhartiya Khel Gaon के मुरीद हुए खिलाड़ी, कोच और अभिभावकों ने सांझा किये अपने अनुभव
सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 स्विमिंग चैंपियनशिप की सभी ने खुलकर की सराहना
CBSE North Zone-2 Swimming Championship: सरसा (सच कहूँ/सुनील कुमार)। एमएसजी भारतीय खेल गांव की विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं ने सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 स्विमिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेने पहुंचे खिलाड़ियों, कोचों और अभिभावकों का दिल जीत लिया। अत्याधुनिक स्विमिंग पूल, बेहतरीन व्यवस्थाओं और खेल गांव के अनुशासित एवं स्वच्छ वातावरण की सभी ने खुलकर सराहना की। प्रतिभागियों ने कहा कि यहां उपलब्ध सुविधाएं किसी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर से कम नहीं हैं, जिससे प्रतियोगिता का अनुभव यादगार बन गया। बता दें कि एमएसजी भारतीय खेल गांव का निर्माण डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने देश के लिए बेहतरीन खिलाड़ी तराशने के लिए करवाया है। यहां के अनेकों खिलाड़ी आज देश-विदेश में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। Sirsa News
एमएसजी भारतीय खेल गांव का वातावरण बहुत ही शांत और सहयोगपूर्ण है। स्विमिंग पूल में टच पैड लगे होने से बच्चे का समय बचता है और प्रतियोगिता विवादास्पद नहीं रहती। यहां की सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट जैसा नज़ारा पेश कर रही हैं। सरकार को सभी जिलों में ऐसी व्यवस्था करवानी चाहिए ताकि बेहतरीन खिलाड़ी बन सकें।
- कोच सुमित, हिसार।
यहां के स्विमिंग पूल में पानी की गुणवत्ता सबसे अच्छी है। ऐसी व्यवस्था मैंने पहले किसी भी राज्य के स्विमिंग पूल में नहीं देखी। यहां की बेहतरीन सुविधाएं देश को स्विमिंग खेल में बेहतरीन खिलाड़ी देने वाली हैं।
-कोच सतनाम सिंह, पठानकोट।
खिलाड़ियों तथा अभिभावकों के रुकने की व्यवस्था बहुत बेहतरीन है। मैनेजमेंट द्वारा सभी खिलाड़ियों व अभिभावक के रहने, खाने-पीने तथा स्टेडियम तक आने-जाने की व्यवस्था अव्वल दर्जे की है। मैनेजमेंट का यह प्रयास काबिले तारीफ है।
- कोच जितेंद्र, पानीपत।
मैंने इससे पहले भी बहुत से टूर्नामेंट खेले हैं लेकिन यहां जैसे सुविधा कहीं भी नहीं मिली। खिलाड़ियों को यहां से खेल के साथ-साथ अनुशासन और सेवा भाव का पाठ भी सीखने को मिलता है।
- यथार्थ गुरुग्राम, (तैराक अंदर-19)
मैं यहां अपने बच्चों को लेकर पहली बार आया हूँ। यहां पर खिलाड़ियों तथा अभिभावकों के रुकने, खाने-पीने, नहाने, साफ-सफाई, मेडिकल तथा अन्य सभी सुविधाएं इंटरनेशनल स्टेडियम जैसी हैं। यहां की मैनेजमेंट का इन शानदार व्यवस्थाओं के लिए बहुत-बहुत आभार।
- जितेंद्र सिंह, चंडीगढ़ (अभिभावक)।
इस स्विमिंग पूल में साफ-स्वच्छ पानी है और रिजल्ट भी आॅटोमेटिक सभी के सामने आ जाता है। अगर पंजाब के सभी जिलों में ऐसी व्यवस्था हो जाए तो हम जैसे खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम चमका सकते हैं। ये स्टेडियम अद्भुत है।
-निकुंज बहल, फिरोजपुर (अंडर 17 नेशनल खिलाड़ी)।
मैं यहां अंडर 11 युवक के बच्चों के साथ आया हूँ। सभी खिलाड़ियों के मैच उनकी आयु वर्ग के अनुसार करवाए जा रहे हैं। अक्सर प्रतियोगिताओं में विवाद देखने को मिलता है। लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं है, सब कुछ पूरी पारदर्शिता से चल रहा है। जिससे खिलाड़ियों के साथ-साथ हम अभिभावक भी खुश हैं।
- अभिभावक अमित, गुरुग्राम।
मैं हरियाणा के अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम व चंडीगढ़ जैसे बड़े शहरों के स्टेडियम के स्विमिंग पूल में आयोजित टूर्नामेंटों में गया हूं, लेकिन यहां जितनी साफ-सफाई, कम दाम पर खाने-पीने और रहने की व्यवस्था कहीं नहीं मिली। यहां पर दर्शक गैलरी में ही अभिभावकों व खिलाड़ियों तक पेयजल तक पहुँच रहा है। यहां की सेवा बेमिसाल है।
- दीपक अहलावत, चरखी दादरी।
मैंने देश के अलग-अलग राज्य के स्विमिंग पूल देखे हैं। अक्सर देखने में आता है कि टूर्नामेंट के दौरान स्विमिंग पूल के पानी में क्लोरीन की मात्रा अधिक रहती है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, लेकिन यहां के स्विमिंग पूल में हर व्यवस्था बेमिसाल है। खिलाड़ियों के स्वास्थ्य को लेकर भी पूरी सतर्कता बरती जा रही है। Sirsa News
- कोच ब्रह्म प्रकाश, नारनौल।
इस स्टेडियम में मैं पहली बार बच्चों के साथ आया हूँ। यहां की मैनेजमेंट द्वारा अनुभवी कोच और डिजिटल स्क्रीन पर स्कोर प्रदर्शित करना सबसे बेहतर सुविधा है। यहां की पारदर्शिता खिलाड़ियों, कोच और अभिभावकों का विश्वास जीतने का काम कर रही है। ]
- अभिभावक कर्मजीत, पानीपत।
स्टेडियम में लड़के और लड़कियों की टूर्नामेंट के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई है। टूर्नामेंट के दौरान अक्सर बच्चों के रुकने, नहाने या कपड़े चेंज करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं होती, लेकिन यहां पर सब सुविधा उपलब्ध है, जिसके लिए मैनेजमेंट प्रशंसा की पात्र है।
-अभिभावक छाया, भिवानी। 
नॉर्थ जोन सीबीएसई द्वितीय की इस टूर्नामेंट में मैनेजमेंट द्वारा पारदर्शिता, अनुभवी और प्रशिक्षित कोच, डिजिटाइजेशन, सफाई व्यवस्था, निष्पक्षता, स्टेडियम का शांत माहौल, दर्शकों और अभिभावकों के बैठने की व्यवस्था तथा आगंतुकों का सम्मान सबसे अव्वल दर्जे की व्यवस्था है। स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्विमिंग पूल से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध है। यहां पर नेशनल और इंटरनेशनल टूर्नामेंट भी करवाए जाने चाहिए। Sirsa News
- रिटायर्ड सूबेदार विद्यानंद (हिसार)।