ऐलनाबाद के एमएसजी आईटी विंग सेवादार ने अपने जन्मदिन पर ये सराहनीय कार्य करके दिया पक्षियों की सेवा का संदेश

पक्षियों के लिए लगाए 50 मिट्टी के सकोरे

Published On

Bird Nurturing Campaign: ऐलनाबाद, (सच कहूँ न्यूज)। ब्लॉक ऐलनाबाद के डेरा सच्चा सौदा (Dera Sacha Sauda) के श्रद्धालु एवं एमएसजी आईटी विंग के सेवादार अक्षत कुमार ने अपना जन्मदिन मानवता भलाई और जीवों की सेवा को समर्पित करते हुए अनूठे अंदाज में मनाया। उन्होंने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां (Saint Dr Gurmeet Ram Rahim Singh Ji Insan) की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए ऐलनाबाद शहर के विभिन्न स्थानों पर बेजुबान पक्षियों के लिए 50 मिट्टी के सकोरे लगाए, ताकि भीषण गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी उपलब्ध हो सके।

अक्षत कुमार ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन के विशेष अवसरों को समाज और प्रकृति की सेवा से जोड़ना चाहिए। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है, बल्कि जीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश भी समाज तक पहुंचता है। इस सेवा कार्य में सच्ची प्रेमी समिति के सेवादार अशोक कुमार इन्सां, रमन इन्सां, कृपाल इन्सां सहित अन्य सेवादारों ने भी सहयोग किया। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण और जीवों के प्रति करुणा का प्रेरणादायी उदाहरण बताया।

Akshat-Skore

About The Author

Related Posts