IMD Alert: दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट

30-31 जुलाई को तेज वर्षा, जलभराव और भूस्खलन की आशंका

Published On

पंचकूला/नई दिल्ली (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। उत्तर भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में अगले कई दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने तथा कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की। IMD Alert

विभाग के अनुसार इस दौरान जलभराव, यातायात प्रभावित होने और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन जैसी परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं। आईएमडी के ताजा मौसम पूर्वानुमान बुलेटिन के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 27 जुलाई से एक अगस्त तक व्यापक बारिश होने का अनमान है। राज्य में 27 जुलाई तथा 31 जुलाई से एक अगस्त के दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। लगातार बारिश के कारण नदियों-नालों का जलस्तर बढ़ने और भूस्खलन की आशंका भी जताई गई है।

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में 27 जुलाई को छिटपुट बारिश के बाद 28 से 31 जुलाई तक व्यापक वर्षा होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने विशेष रूप से 30 और 31 जुलाई को इन क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इससे दिल्ली-एनसीआर समेत बड़े शहरों में जलभराव, ट्रैफिक जाम और जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में भी मानसून सक्रिय रहेगा। उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भी एक अगस्त तक कई स्थानों पर बारिश और कुछ इलाकों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया गया है। IMD Alert

About The Author

Related Posts