Paid Tribute: पानीपत ब्लॉक के शरीरदानी दीपक शर्मा इन्सां को भावभीनी श्रद्धांजलि

परिजनों ने 11 जरूरतमंदों को बांटा राशन

Published On

Paid Tribute: पानीपत, (सच कहूँ/सन्नी कथूरिया)। ब्लॉक पानीपत के मॉडल टाउन के शरीरदानी दीपक शर्मा इन्सां (45) को बुधवार को ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा कर श्रद्धांजलि दी गई। उनकी स्मृति में असंध रोड हरि बाग कॉलोनी के लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित नामचर्चा में परिजनों, रिश्तेदारों सहित जिला पानीपत की साध-सगत सहित अन्य जन सेवा दल के सदस्य ने श्रद्धापूर्वक हिस्सा लिया। नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक प्रेमी सेवक धर्मपाल इन्सां ने पवित्र नारा धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा लगाकर की। कविराजों ने वैराग्यमय भजनों के माध्यम से मनुष्य जन्म के असली मकसद के बारे में बताया। Panipat News

नामचर्चा के दौरान शरीरदानी दीपक इन्सां के परिजनों ने 11 जरूरतमंद परिवारों को एक-एक महीने का राशन भी वितरित किया। अंत में शरीरदानी की आत्मा की शांति के लिए सुमिरन किया गया। वहीं नामचर्चा समापन पर शरीरदान जैसे पुनीत कार्य के लिए स्वजनों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। बता दें कि सेवादार बहन वंदना इन्सां के भाई दीपक शर्मा इन्सां पिछले दिनों अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर मालिक की गोद में सचखंड जा विराजे थे। परिजनों ने उनकी अंतिम इच्छा को पूरा करते हुए देहदान किया। 

इस मौके पर डेरा सच्चा सौदा सरसा से पुरुषोत्तम टोहाना इन्सां, राजपाल टोहाना इन्सां, अशोक इन्सां, डॉ एमपी सिंह इन्सां , गुरदेव डोला इन्सां, सच्चे नम्र सेवादार रमेश इन्सां, राहुल इन्सां, जोगिंदर इन्सां, राजकुमार इन्सां, ब्लॉक प्रेमी सेवक धर्मपाल इन्सां, सोनू इन्सां, सच्ची समिति सेवादार ईश कुमार इन्सां, रजनीश छाबड़ा इन्सां व सतीश इन्सां के साथ परिवार के सदस्य मौजूद रहे। Panipat News

About The Author

Related Posts