शिक्षा और रोजगार
Haryana-Punjab Weather Update: हरियाणा-पंजाब में आईएमडी का अलर्ट, 20 जुलाई से हो सकती है बारिश
हरियाणा के भिवानी में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार
Haryana-Punjab Weather Update: चंडीगढ़/हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। उत्तर भारत में मानसून की बेरुखी और बारिश की कमी के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केंद्र द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार हरियाणा और पंजाब में अगले तीन दिनों तक उमस भरी गंभीर गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिनों के मुकाबले बढ़ा है, जो सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। Haryana-Punjab Weather
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा का भिवानी जिला 42.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ राज्य में सबसे गर्म स्थान रहा। इसके अलावा रोहतक में भी पारा 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.5 अधिक है। दिल्ली एनसीआर, हरियाणा और पंजाब के लगभग सभी इलाकों में बारिश नहीं हुई। हवा में नमी और बारिश न होने के कारण शुष्क मौसम ने उमस को काफी बढ़ा दिया है।
इस दौरान हरियाणा के महेंद्रगढ़ में सबसे तेज बदलाव देखा गया, जहां तापमान में 5.9 डिग्री सेल्सियस की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। आने वाले तीन दिनों में उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। अभी तीन दिन इसी प्रकार का मौसम बने रहने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार 20 जुलाई से मौसम में बदलाव आ सकता है। इस दौरान चंडीगढ़, पंचकूला और यमुनानगर में भारी बारिश हो सकती है।
शेष हरियाणा, पंजाब और दिल्ली एनसीआर में बारिश के दौर के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। पर 20 जुलाई को हरियाणा और पंजाब में फिर से बारिश शुरू होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज होगी। वर्तमान मौसम में मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को दोपहर के समय सीधे धूप में निकलने से बचने और शरीर में पानी की कमी न होने देने की सलाह दी है। Haryana-Punjab Weather