Sri Ganganagar ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय की श्रीगंगानगर सहित राजस्थान में 5 ठिकानों पर छापेमारी

भाजपा नेता अशोक चांडक के घर परिवार के सदस्यों के घरों पर की जा रही छापेमारी

Published On

Sri Ganganagar ED Raid: श्रीगंगानगर। प्रवर्तन निदेशालय के पटना क्षेत्रीय कार्यालय की टीम ने आज श्रीगंगानगर में चार व जयपुर के वैशाली नगर में एक साथ छापेमारी की। जयपुर में अशोक चांडक के रिश्तेदारों के यहां छापेमारी की गई है। सीआरपीएफ की सुरक्षा कवच के साथ भाजपा नेता अशोक चांडक के घर परिवार के सदस्यों के घरों पर छापेमारी की जा रही है। बताया गया कि ईडी ने राजस्थान के अलावा दिल्ली, बिहार सहित कुछ और राज्यों में भी छापेमारी की है। बताया गया कि श्रीगंगानगर में छापेमारी का संबंध महादेव ट्रेडिंग मामले से जुड़ा हुआ है।  श्रीगंगानगर में 4 और जयपुर में 1 ठिकाने पर मारे छापे, श्रीगंगानगर में अशोक चांडक के ठिकानों पर हो रही कार्रवाई, जयपुर में वैशाली नगर क्षेत्र में हो रही छापेमारी। Sri Ganganagar News

About The Author

Related Posts