Honesty: कैथल के सतबीर इन्सां ने नकदी से भरा पर्स लौटाया

पूज्य गुरु जी की शिक्षाओं पर किया अमल

Published On

कैथल, (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी लगातार मानवता और ईमानदारी की मिसाल पेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में ब्लॉक कैथल के गांव पाड़ला निवासी सतबीर इन्सां ने सड़क पर मिला नकदी व महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा पर्स उसके असली मालिक को लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया। Kaithal News

जानकारी के अनुसार, सतबीर इन्सां ड्राइवर हैं। उन्हें ट्रक मार्केट में एक पर्स मिला। पर्स की जांच करने पर उसमें 8 हजार रुपये नकद के अलावा हैवी ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेज मिले। दस्तावेजों में उपलब्ध जानकारी के आधार पर सतबीर इन्सां ने पर्स के असली मालिक का पता लगाया। पर्स उत्तर प्रदेश निवासी नाथी राम का था। उन्होंने तुरंत नाथी राम से संपर्क कर बुलाया और उनका पर्स सुरक्षित वापस सौंप दिया। अपना पर्स और उसमें रखी नकदी व सभी दस्तावेज सही-सलामत वापस पाकर नाथी राम ने खुशी जताई। उन्होंने सतबीर इन्सां की ईमानदारी की सराहना करते हुए उनका तथा पूज्य गुरु जी का आभार व्यक्त किया। Kaithal News

About The Author

Related Posts