Agriculture News: अल नीनो की संभावना को देखते हुए किसानों से वैज्ञानिक खेती अपनाने की अपील

समय पर निराई-गुड़ाई, सिंचाई और सूखा सहनशील किस्मों के चयन की सलाह

Published On

जोधपुर, (सच कहूँ ब्यूरो)। अल नीनो के संभावित प्रभाव और वर्तमान वर्षा की स्थिति को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों से मौसम आधारित वैज्ञानिक कृषि प्रबंधन अपनाने की अपील की है। विभाग का कहना है कि मौसम पूवार्नुमान और कृषि विशेषज्ञों की सलाह के अनुरूप खेती करने से फसलों को संभावित नुकसान से बचाया जा सकता है। संयुक्त निदेशक कृषि डॉ. जीवन राम भाखर ने कहा कि जिन किसानों ने खरीफ फसलों की बुआई कर दी है, वे समय पर निराई-गुड़ाई, खरपतवार नियंत्रण तथा आवश्यकता अनुसार सिंचाई करें। इससे खेत में नमी का संरक्षण होगा और फसल की बेहतर वृद्धि सुनिश्चित होगी। Agriculture News

उन्होंने कहा कि कृषि विभाग और भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी प्रमाणिक मौसम पूवार्नुमान के अनुसार ही कृषि कार्य किए जाएं। डॉ. भाखर ने कहा कि जिन किसानों ने अभी तक खरीफ फसलों की बुआई नहीं की है, वे आगामी वर्षा के बाद कम अवधि में पकने वाली और सूखा सहनशील अनुशंसित किस्मों की बुआई करें। उन्होंने किसानों से कृषि विभाग की तकनीकी सलाह का पालन करने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में निकटतम कृषि विभाग कार्यालय या कृषि पर्यवेक्षक से संपर्क कर आवश्यक मार्गदर्शन लेने की अपील की। Agriculture News

About The Author

Related Posts