Perth News: पर्थ के 120 सेवादारों का सराहनीय प्रयास, प्रकृति को दी हरियाली की सौगात
साध-संगत ने लगाए 2500 पौधे
Tree Plantation: पर्थ, (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादार विदेशों में भी मानवता भलाई कार्यों में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में बीते दिन पर्थ, आॅस्ट्रेलिया की साध-संगत की ओर से वातावरण को साफ-सुथरा रखने के लिए विशाल पौधारोपण अभियान चलाया गया। Perth News

इस दौरान सेवादारों की ओर से 2500 पौधे रोपित किए गए। इस अभियान में 'किडस एज वॉरियर' और 'टीन एज वॉरियर' के सेवादारों ने भी सहयोग किया। यह पौधारोपण 'पर्थ एनआरएम' के साथ मिलकर 'गिज्गेगनप' सबअर्ब में किया गया। इस सेवा कार्य में 120 से ज्यादा सेवादारों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। पर्यावरण को हरा-भरा बनाने की इस श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए, पर्थ की साध-संगत द्वारा अब हर वीकेंड पर लगातार पौधारोपण किया जा रहा है। सेवादारों के इस सराहनीय प्रयास की स्थानीय प्रशासन और लोगों द्वारा खूब प्रशंसा की जा रही है। Perth News


