हरियाणा बोर्ड का बड़ा ऐलान! 9वीं-11वीं के वार्षिक परीक्षा अंक अपलोड करने की अंतिम तिथि बढ़ी, चूकने पर 10वीं-12वीं परीक्षा पर पड़ेगा असर

हरियाणा बोर्ड का बड़ा ऐलान! 9वीं-11वीं के वार्षिक परीक्षा अंक अपलोड करने की अंतिम तिथि बढ़ी, चूकने पर 10वीं-12वीं परीक्षा पर पड़ेगा असर

Published On

भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी से संबद्ध सभी राजकीय, अराजकीय विद्यालयों, गुरुकुलों और विद्यापीठों के लिए शैक्षिक सत्र 2025-26 में कक्षा नवीं और 11वीं के विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षा अंक ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पहले यह तिथि सात जुलाई, 2026 निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 24 जुलाई, 2026 कर दिया गया है। बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि जिन विद्यालयों ने अभी तक कक्षा नवीं और 11वीं के विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षा अंक ऑनलाइन अपलोड नहीं किये हैं, वे 24 जुलाई तक यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। सभी संबंधित संस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपनी आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर समय सीमा के भीतर अंक अपलोड करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि यदि कोई विद्यालय निर्धारित तिथि तक विद्यार्थियों के अंक अपलोड नहीं करता है तो संबंधित विद्यार्थियों को बोर्ड की आगामी 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जायेगी। तकनीकी समस्या होने पर विद्यालय कार्यदिवसों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बोर्ड के दूरभाष नंबर01664-254300 और 01664-254302 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा एनरोलमेंट शाखा की ई-मेल आईडी एएसईएनआर एट बीएसईएच डॉट ओआरजी डॉट इन asenr@bseh.org.in के माध्यम से भी सहायता प्राप्त की जा सकती है।

About The Author

Related Posts