Cricket News: शाह सतनाम जी स्टेडियम क्रिकेट एकेडमी के इस ऑलराउंडर ने दिखाया बल्ले व बॉल से जबरदस्त 'जलवा'

कनिष्क चौहान का लाजवाब प्रदर्शन, 109 रन और झटके 12 विकेट

Published On

सरसा, (सच कहूँ/सुनील बजाज)। रोहतक के चौधरी बंसी लाल क्रिकेट ग्राउंड ए, लाहली स्टेडियम में खेले जा रहे पटौदी ट्रॉफी 2026-27 (सीनियर वनडे टूर्नामेंट) में सरसा क्रिकेट एसोसिएशन की टीम ने चारों लीग मैच जीतकर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया है। इन चारों लीग मैचों में इसी वर्ष जिम्बाब्वे में खेले गए अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत में अह्म भूमिका निभाने वाले शाह सतनाम जी स्टेडियम क्रिकेट एकेडमी, सरसा (Shah Satnam Ji Stadium Cricket Academy) के ऑलराउंडर कनिष्क चौहान (Kanishk Chauhan) का प्रदर्शन लाजवाब रहा। Cricket News

कनिष्क ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए ऑलराउंडर प्रदर्शन किया। कनिष्क ने दो मैचों में बल्लेबाजी करते हुए 109 रन बनाए और चार मैचों में गेंद से जौहर दिखाते हुए 12 महत्वपूर्ण विकेट झटके। वहीं अंडर-19 वर्ल्ड विजेता क्रिकेटर कनिष्क चौहान ने अपनी सफलताओं का पूरा श्रेय डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं और कोचिंग को दिया है।

शाह सतनाम जी क्रिकेट एकेडमी, सरसा टीम के कोच जसकरण सिंह सिद्धू ने जानकारी देते हुए बताया कनिष्क ने पहले मैच में भिवानी के खिलाफ 8 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट, दूसरे मैच में फतेहाबाद के खिलाफ 67 गेंदों में 76 रन और 8.4 ओवर में 45 रन देकर 4 विकेट, तीसरे मैच में एचसीए सी के खिलाफ 50 गेंदों में 33 रन और 7 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट और चौथे लीग मैच में चरखी दादरी के खिलाफ 9 ओवर में 31 देकर 2 विकेट चटकाकर टीम को अगले राउंड में पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बता दें कि कनिष्क चौहान पिछले 10 वर्षों से शाह सतनाम जी क्रिकेट एकेडमी, सरसा की ओर से खेल रहे हैं और मौजूदा समय में शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज, सरसा में बीए तृतीय वर्ष के छात्र हैं। उन्होंने जनवरी में खेले गए जिम्बाब्वे में अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई थी और वह आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में दो बार की आईपीएल विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुुुरु टीम की ओर से खेलते हैं। Cricket News

About The Author

Related Posts