Honesty: ब्लॉक सरसा के इस सेवादार ने पेश की ऐसी मिसाल, पीड़ित के चेहरे पर लौटी मुस्कान
विजय कुमार ने गुम हुआ मोबाइल सकुशल लौटाया
Honesty: सरसा, (सच कहूँ न्यूज)। ब्लॉक सरसा के विजय कुमार पुत्र महेंद्र सिंह ने ईमानदारी और मानवता का परिचय देते हुए एक व्यक्ति का खोया हुआ मोबाइल उसे सकुशल लौटाकर मिसाल पेश की। बीते दिवस भारत नगर क्षेत्र में सेवादार को एक मोबाइल फोन लावारिस अवस्था में मिला। इसके बाद उन्होंने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पवित्र शिक्षाओं पर अमल करते हुए मोबाइल के वास्तविक मालिक की तलाश शुरू की। Sirsa News
जांच-पड़ताल के दौरान पता चला कि मोबाइल कल्याण नगर निवासी अरविंद का है। इसके बाद शाह मस्ताना जी-शाह सतनाम जी धाम डेरा सच्चा सौदा सरसा में विजय कुमार ने अरविंद को उसका मोबाइल सही-सलामत सौंप दिया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर अरविंद ने सेवादार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में इस तरह की ईमानदारी और मानवता दुर्लभ है। अरविंद ने सेवादार के साथ-साथ पूज्य गुरु जी का भी धन्यवाद जताया, जिनकी शिक्षाओं से प्रेरित होकर यह नेक कार्य संभव हो सका। Sirsa News