Ghaggar River Bridge Construction: जंक्शन-टाउन मार्ग पर घग्घर नदी के क्षतिग्रस्त पुल का निर्माण अक्टूबर से पहले पूरा करने का लक्ष्य

6.56 करोड़ रुपए की लागत से बदला जा रहा सुपर स्ट्रक्चर

Published On

Ghaggar River Bridge Construction: हनुमानगढ़ (सच कहूँ/हरदीप सिंह)। जंक्शन-टाउन मार्ग पर घग्घर नदी पर स्थित क्षतिग्रस्त पुल के पुनर्निर्माण का कार्य तेजी से प्रगति पर है। सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से करीब 6 करोड़ 56 लाख 4 हजार 445 रुपए की लागत से पुल के क्षतिग्रस्त सुपर स्ट्रक्चर को बदला जा रहा है। विभाग के अनुसार अब तक करीब 40 से 45 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और निर्धारित समय से पहले निर्माण पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस कार्य का ठेका मैसर्स स्वास्तिक एंटरप्राइजेज, श्रीगंगानगर को दिया गया है। Hanumangarh News

मुख्य अभियंता (ब्रिज), जयपुर ने 23 जनवरी 2026 को कार्य स्वीकृत किया था। निर्माण कार्य 2 फरवरी 2026 से प्रारंभ हुआ तथा इसकी निर्धारित पूर्णता तिथि 1 अक्टूबर 2026 तय की गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार पुल के सुपर स्ट्रक्चर के तहत कुल नौ स्पान बदले जाने हैं। इनमें से दो स्पान का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि शेष सात स्पानों पर कार्य तेजी से जारी है। बेस स्ट्रक्चर का कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है और वर्तमान में स्टील कास्टिंग सहित सुपर स्ट्रक्चर का निर्माण किया जा रहा है। घग्घर नदी में मानसून के दौरान जलस्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए निर्माण कार्य बाधित न हो, इसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मौके पर पर्याप्त निर्माण सामग्री उपलब्ध करवाई गई है तथा अतिरिक्त श्रमिक लगाए गए हैं, ताकि कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो।

अधिकारियों की नियमित मॉनिटरिंग

बुधवार को सार्वजनिक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता संदीप कुमार ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे स्टील कास्टिंग कार्य का निरीक्षण करते हुए गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं करने और निर्धारित अवधि में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि निर्माण में उपयोग किए जा रहे स्टील और अन्य सामग्री का टेस्टिंग के बाद ही उपयोग किया जा रहा है। डिवीजन-सर्किल स्तर के अधिकारी समय-समय पर कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे हैं, ताकि निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा हो सके। Hanumangarh News

यातायात को मिलेगी बड़ी राहत

मानसूनी नदी घग्घर पर स्थित यह पुल हनुमानगढ़ जंक्शन और टाउन के बीच आवागमन का सबसे महत्वपूर्ण मार्ग है। वर्तमान में लंबे समय से क्षतिग्रस्त पुल के साथ बने दूसरे पुल से दोनों दिशाओं का ट्रैफिक वन-वे व्यवस्था के तहत संचालित किया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद दोनों पुलों से अलग-अलग दिशा में यातायात संचालित किया जा सकेगा, जिससे हजारों वाहन चालकों को सुरक्षित, सुगम और तेज आवागमन की सुविधा मिलेगी। विभाग का कहना है कि यदि मौसम अनुकूल रहा तो पुल का निर्माण निर्धारित समय से पहले पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। Hanumangarh News

About The Author

Latest News

Railway News: रेलवे का बड़ा फैसला! जुलाई में 12 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों के बदले रूट; सफर से पहले जरूर चेक करें पूरी लिस्ट
Haryana Railway: हरियाणा के इस शहर के रेलवे स्टेशन की बदल जाएगी तस्वीर, आस-पास कॉलोनियों के बढ़ने लगे प्रोपर्टी के दाम, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
एआई से कृषि अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार : डॉ. जितेंद्र सिंह
हरियाणा बोर्ड का बड़ा ऐलान! 9वीं-11वीं के वार्षिक परीक्षा अंक अपलोड करने की अंतिम तिथि बढ़ी, चूकने पर 10वीं-12वीं परीक्षा पर पड़ेगा असर
Ghaggar River Bridge Construction: जंक्शन-टाउन मार्ग पर घग्घर नदी के क्षतिग्रस्त पुल का निर्माण अक्टूबर से पहले पूरा करने का लक्ष्य

Related Posts