सच कहूँ के लक्की ड्रा विजेता पाठकों को वितरित किये उपहार
कैराना में लक्की ड्रा विजेताओं को मिले उपहार, पाठकों में दिखा उत्साह
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: राष्ट्रीय समाचार-पत्र दैनिक सच कहूँ की शीतकालीन लक्की ड्रा योजना के विजेता पाठकों को उनके उपहार भेंट किये गए। इस दौरान पाठकों ने उपहार पाकर खुशी का इजहार करते हुए सच कहूँ का आभार व्यक्त किया।
.jpg)
विगत दिनों राष्ट्रीय समाचार-पत्र दैनिक सच कहूँ के प्रचार-प्रसार की शीतकालीन योजना(जनवरी-2026 से जून-2026) का लक्की ड्रा निकाला गया था। इस दौरान सच कहूँ के सुधि पाठक, संवाददाता, एजेंसी धारक, प्रबंध तंत्र के पदाधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे थे। शुक्रवार को अखबार के तहसील प्रभारी संदीप इन्सां के द्वारा कैराना क्षेत्र के लक्की ड्रा विजेता पाठकों को उनके उपहार वितरित किये गए। उपहार पाकर विजेता पाठक गदगद नजर आए।
.jpg)
उन्होंने खुशी का इजहार करते हुए सच कहूँ संस्थान एवं प्रबंध तंत्र का आभार व्यक्त किया। उपहार प्राप्त करने वालों में पत्रकार संगठन कैराना के अध्यक्ष सुधीर चौधरी, लेखपाल राकेश चौहान, विलियम प्रधान व जयपाल चौहान, मास्टर पूरनचंद, रामकुमार कोरी इन्सां, चेतन देवी, राजेश देवी व सच कहूँ के वितरण का उत्तरदायित्व निर्वहन कर रहे सुनील इन्सां के नाम शामिल है।
About The Author