जानलेवा हमले का वांछित आरोपी दबोचा, जेल रवाना

मन्नामाजरा जानलेवा हमले मामले में एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: गांव मन्नामाजरा में कृषि भूमि पर युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। विगत 11 जून को ग्राम मन्नामाजरा में कृषि भूमि के विवाद में बिलाल नामक युवक के साथ में ताहिर, राशिद, जुलफाना व नाहिद निवासीगण मोहल्ला बिसातयान कस्बा कैराना व दो अज्ञात युवकों ने लाठी-डंडो से मारपीट व तमंचे से फायर करने की घटना कारित की थी, जिसके सम्बन्ध में युवक की माँ की ओर से कोतवाली कैराना पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया था। इसी क्रम में शुक्रवार को एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमले की घटना में वांछित आरोपी ताहिर निवासी मोहल्ला बिसातियान कस्बा कैराना को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पुलिस शेष आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Kairana News (6)

About The Author

Related Posts