हरियाणा सरकार की बड़ी कार्रवाई, यमुनानगर के सहायक खनन अभियंता सस्पेंड

अवैध खनन पर हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन, यमुनानगर के सहायक खनन अभियंता निलंबित

Published On

यमुनानगर (सच कहूँ न्यूज़)। Pratap Nagar News: हरियाणा सरकार ने अवैध खनन और विभागीय अनुशासन के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए खान एवं भूविज्ञान विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। सरकार ने यमुनानगर में तैनात सहायक खनन अभियंता राजेश कुमार-I को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। खान एवं भूविज्ञान विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, हरियाणा सिविल सेवाएं (दंड एवं अपील) नियम, 2016 के नियम 5(1) के तहत यह कार्रवाई की गई है।

निलंबन अवधि के दौरान राजेश कुमार-I का मुख्यालय पंचकूला स्थित खान एवं भूविज्ञान विभाग के महानिदेशक कार्यालय में निर्धारित किया गया है। सरकारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अवधि के दौरान अधिकारी को नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ता (सब्सिस्टेंस अलाउंस) प्रदान किया जाएगा। यह आदेश हरियाणा सरकार के खान एवं भूविज्ञान विभाग की आयुक्त एवं सचिव सी.जी. रजनी कंथन, आईएएस द्वारा चंडीगढ़ से जारी किया गया।

Pratap Nagar News (3)

About The Author

Related Posts