उच्च शिक्षण संस्थानों के विकास में पूर्व छात्रों की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण: राज्यपाल

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने किया कुवि की नई कैफेटेरिया, रोज गार्डन परियोजना का शिलान्यास

Published On

कुरुक्षेत्र (सच कहूँ ब्यूरो)। Kurukshetra News: हरियाणा के राज्यपाल एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलाधिपति ने मंगलवार को लोक भवन हरियाणा से वर्चुअल माध्यम से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परिसर में बनने वाली आधुनिक कैफेटेरिया, रोज गार्डन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर लेडी गवर्नर मित्रा घोष, विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा, कुलसचिव प्रो. वीरेंद्र पाल, विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षकगण, पूर्व छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरूआत वंदे मातरम् से हुई। इस अवसर पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कैफेटेरिया, रोज गार्डन परियोजना के शिलापट्ट का अनावरण किया। इसके बाद उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर के हरित वातावरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लोक भवन में वृक्षारोपण भी किया। समारोह के दौरान परियोजना से संबंधित स्मारिका का विमोचन भी राज्यपाल द्वारा किया गया।

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों के विकास में पूर्व छात्रों की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय और उसके पूर्व छात्रों के बीच आजीवन संबंध शिक्षा की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हेमंत गुप्ता एवं नलिनी गुप्ता द्वारा कैफेटेरिया निर्माण के लिए 5 लाख अमेरिकी डॉलर के योगदान की सराहना करते हुए इसे अन्य पूर्व छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि कई दशक पहले कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्र रहे हेमंत गुप्ता ने अमेरिका में अपनी मेहनत, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच के बल पर विशेष पहचान बनाई, लेकिन उन्होंने अपनी मातृ संस्था को कभी नहीं भुलाया। उन्होंने कहा कि यह योगदान केवल आर्थिक सहायता नहीं है, बल्कि विश्वविद्यालय के प्रति उनके गहरे लगाव और कृतज्ञता का प्रतीक है। उन्होंने हेमंत गुप्ता के उत्तम स्वास्थ्य और दीघार्यु की कामना भी की।

राज्यपाल की पूर्व छात्रों को अपील

प्रो. असीम कुमार घोष ने विश्वास व्यक्त किया कि इस पहल से प्रेरित होकर विश्वविद्यालय के अन्य पूर्व छात्र भी आगे आएंगे और विश्वविद्यालय के विकास में अपना योगदान देंगे। राज्यपाल ने देश और विदेश में फैले कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विशाल एलुमनाई नेटवर्क से अपील की कि वे छात्रवृत्तियों, शोध सहयोग, इंटर्नशिप, मार्गदर्शन, परोपकारी कार्यों तथा आधारभूत ढांचे के विकास में सहयोग करें। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए पूर्व छात्रों को आगे आना चाहिए। विशेष रूप से ऐसे परिवारों के विद्यार्थियों को सहायता दी जानी चाहिए, जहां पीढि?ों से कोई सदस्य उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाया है। उन्होंने कहा कि भगवद्गीता की पावन भूमि पर स्थित कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पिछले लगभग 70 वर्षों से शिक्षा, अनुसंधान और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। विश्वविद्यालय ने विद्वानों, वैज्ञानिकों, प्रशासकों और पेशेवरों की अनेक पीढ़ियाँ तैयार की हैं।

केयू महिला केंद्रित उच्च शिक्षा का केंद्र बनकर उभरा

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय महिला-केंद्रित उच्च शिक्षा का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है और परिसर में छात्राओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने सुझाव दिया कि निमार्णाधीन कैफेटेरिया का संचालन पूरी तरह महिलाओं की टीम द्वारा किया जाए, जिससे महिला नेतृत्व, उद्यमिता और सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। इससे पहले कुका एलुमनी एसोसिएशन के सचिव डॉ. विवेक चावला ने प्रस्तावित रोजगार्डन, कैफेटेरिया परियोजना का विस्तृत परिचय प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह परियोजना विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों एवं आगंतुकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Kurukshetra News
Kurukshetra News: कैफेटेरिया, रोज गार्डन का शिलान्यास करते राज्यपाल असीम कुमार घोष व अन्य। 


About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts