Machhrauli News: डेरा सच्चा सौदा ने एक दिन में पूरा किया बुजुर्ग दंपत्ति का अपने घर का सपना
11 साल की बेटी ने नारियल फोड़कर किया मकान का मुहुर्त
Aashiyana Campaign: कुरुक्षेत्र, 15 नवंबर (सच कहूँ/देवीलाल बारना)। जिले के गांव मछरौली में एक बुजुर्ग दंपत्ति परवारा सिंह व राजो देवी को डेरा सच्चा सौदा द्वारा नया मकान बनाकर उन्हे सौँप दिया है। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों द्वारा इस मकान को पूरी तरह तैयार कर दिया गया है। पक्के बनाए गए मकान में प्लास्टर, फर्श, पेंट, चारदीवारी, मुख्य गेट, बाथरूम, रसोई समेत सभी सुविधाएं दी गई हैं।
रविवार को मकान का मुहुर्त परवारा सिंह व राजो देवी की 11वर्षीय बेटी रूमानी के हाथों नारियाल फोड़कर करवाया गया। इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर कमेटी के सेवादारों के अलावा गणमान्य जन भी मौजूद रहे। इस दौरान नामचर्चा का आयोजन किया गया, जिसके बाद मकान की चाबी परिवार को सौंपी गई। वहीं परिवार को एक माह का राशन भी दिया गया ताकि बुजुर्ग दंपत्ति को गुजर बसर में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।
दंपत्ति बोला, डर रहता था कहीं मकान के नीचे न दब जाएं
इस दौरान आंखों में खुशी के आंसू लिए परवारा सिंह व राजो देवी ने कहा कि एक समय था जब उन्हे डर रहता था कि कहीं उनका मकान गिर न जाए व वे नीचे न दब जाएं। इसलिए काफी समय से वे घास फूंस के घर में रह रहे थे। लेकिन डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने एक ही दिन में उनका मकान बना दिया। मकान बनाकर उसका फर्श, पेंट, बाथरूम व रसोई समेत सभी कार्य कर दिए। उनका मकान इतनी जल्दी बन जाएगा, उन्होंने कभी ऐसा नही सोचा था।
वे डेरा सच्चा सौदा व गुरु जी का धन्यवाद करतें हैं, जिन्होने कुछ समय में ही उनके मकान को तैयार कर दिया है। इस दौरान डेरा सच्चा सौदा के सच्चे नम्र सेवादार संदीप अन्नू, कपिल, जसबीर लाडवा, जोगिंद्र, कृष्ण, प्रवीण कड़ामी, ओमप्रकाश, बलविंद्र, नायब सिंह, ज्ञान सिंह, जिंद्र थाना, प्रोफेसर राजपाल ने बताया कि सेवादारों द्वारा मकान को सुंदर ढंग से व मजबूती के साथ बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस परिवार को उन्होंने मानवता का फर्ज निभाते हुए मकान के साथ-साथ एक माह का राशन भी परिवार को दिया गया है।
भविष्य में भी इस दंपत्ति को किसी प्रकार की यदि कोई कमी रहेगी तो उसे वे पूरा करने का प्रयास करेंगें। इस मौके पर पहुंचे गांव खरींडवा के सरपंच रामेश्वर दास ने कहा कि ऐसा कार्य उन्होने पहली बार देखा है कि मकान बनाने के बारे में सोचा और मकान बनकर तैयार हो गया। ऐसे महान प्रेरणादायी पूज्य गुरु जी को नमन करते हैं। इस मौके पर जगस्वर्ण, जोगिंद्र, बाबा रामदास, कृष्ण, विक्की चिब्बा, मोहन लाल धुराला, मा. गुरदीप समेत सैंकड़ों सेवादार मौजूद थे।
ऐसे कार्य प्रशंसनीय: गुरचरण
इस दौरान पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन गुरचरण ने डेरा सच्चा सौदा की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रशंसनीय कार्य है, जो संगत द्वारा एक अति जरूरतमंद बुजुर्ग दंपत्ति को मकान बनाकर दिया है। ऐसे सेवा कार्य के लिए डेरा सच्चा सौदा की साध संगत बधाई की पात्र हैं। इस दौरान डेरा सच्चा सौदा की साध संगत का धन्यवाद करते हुए गांव मछरौली के सरपंच जोरावर सिंह ने कहा कि गांव का ये बुजुर्ग दंपत्ति काफी परेशान था।
डर रहता था कि कहीं इनका मकान गिर न जाए, इसलिए ये एक झोपड़ी में रहने को मजबूर थे। डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों द्वारा जिस जज्बे के साथ इसका मकान एक ही दिन में तैयार कर दे दिया गया है, यह अति सराहनीय कदम है। वे डेरा सच्चा सौदा व पूज्य गुरु जी का धन्यवाद करते हैं, जिनकी शिक्षाओं पर चलकर सेवादार लगातार इस प्रकार के कार्य कर रहे हैं।
Comments