School Holidays: भीषण गर्मी के कारण हरियाणा-यूपी में बढ़ाई जाएगी स्कूलों की छुट्टियां?
School Holidays: भीषण गर्मी के कारण हरियाणा-यूपी में बढ़ाई जाएगी स्कूलों की छुट्टियां?
School Holidays: लखनऊ/चंडीगढ़। उत्तर भारत में भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। लगातार बढ़ते तापमान के बीच अब स्कूलों को दोबारा खोलने के फैसले पर भी सवाल उठने लगे हैं। बच्चों की सेहत को लेकर अभिभावकों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठन भी चिंता जता रहे हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के बाद हरियाणा में भी गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने की मांग तेज हो गई है।
बिजली कटौती और गर्मी से बच्चों की सेहत पर खतरा | School Holidays
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री देवेश बंसल का कहना है कि प्रदेश के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। बिजली कटौती के कारण बच्चों की रात में ठीक से नींद पूरी नहीं हो पा रही है। ऐसे में दिन के समय तेज धूप और भीषण गर्मी में स्कूल आने-जाने से उनके स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है।
उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों में लू, डिहाइड्रेशन और थकान जैसी समस्याओं का खतरा अधिक रहता है। इसलिए सरकार को बच्चों के हित में मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लेना चाहिए।
सीएम योगी को भेजा गया पत्र
देवेश बंसल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मांग की है कि प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां बढ़ाई जाएं। उन्होंने पत्र में कहा है कि बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सर्वोपरि है, इसलिए वर्तमान मौसम को देखते हुए स्कूल खोलने का फैसला कुछ समय के लिए टाला जाना चाहिए।
हरियाणा में भी उठने लगी मांग
उत्तर प्रदेश की तरह अब हरियाणा में भी गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने की मांग उठने लगी है। अभिभावकों और कई सामाजिक संगठनों का कहना है कि लगातार बढ़ते तापमान और उमस के बीच बच्चों को स्कूल भेजना जोखिम भरा हो सकता है। ऐसे में सरकार को मौसम की स्थिति का आकलन कर छुट्टियां बढ़ाने पर विचार करना चाहिए।
अभी नहीं हुई कोई आधिकारिक घोषणा
हालांकि, हरियाणा सरकार की ओर से अभी तक गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वहीं उत्तर प्रदेश में भी सरकार की ओर से इस मांग पर अंतिम फैसला आना बाकी है। फिलहाल अभिभावकों की नजर सरकार के अगले निर्णय पर टिकी हुई है। अगर आने वाले दिनों में तापमान में कमी नहीं आती है, तो दोनों राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने को लेकर सरकारें बड़ा फैसला ले सकती हैं। फिलहाल छात्रों और अभिभावकों को आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।