Bahraich Encounter: पुलिस-बदमाश मुठभेड़ से उत्तर प्रदेश के बहराइच में सनसनी, 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाशों का अस्पताल में इलाज जारी

Published On

Uttar Pradesh Encounter: बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक 50 हजार रुपए का इनामी बदमाश भी शामिल है। मुठभेड़ में घायल होने पर दोनों बदमाशों का फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी है। अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों को दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव के अनुसार, पहली मुठभेड़ रामगांव थाना क्षेत्र के अकिलापुर में हुई, जहां 50 हजार का इनामी फिरोज घायल हुआ, जबकि उसका साथी मुल्कराज भागने में सफल रहा था। Bahraich Encounter

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अकिलापुर चौराहे के पास घेराबंदी की थी। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोप है कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें फिरोज के बाएं पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा। उसका दूसरा साथी मुल्कराज मौके से फरार हो गया। 

घायल बदमाश की तलाशी में एक 315 बोर का देसी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार फिरोज थाना बौंडी का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में दर्जनों चोरी के मुकदमे दर्ज हैं और वह कई मामलों में वांछित चल रहा था। उस पर 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। Bahraich Encounter

इसके बाद, पुलिस ने कैसरगंज थाना क्षेत्र के रुक्नापुर के पास दूसरा एनकाउंटर किया। इसमें फरार मुल्कराज को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से भी अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मुल्कराज बाघौली क्षेत्र का रहने वाला है। उसके खिलाफ तीन दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उस पर भी 50 हजार रुपए का इनाम था। अधिकारी ने कहा कि फिलहाल अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। Bahraich Encounter

About The Author

Related Posts