निर्जला एकादशी पर एसडीएम शिवाजी यादव का प्रशंसनीय कार्य..

तहसील प्रांगण में छबील लगाकर वितरित किया ठंडा मीठा शरबत

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर एसडीएम शिवाजी यादव के नेतृत्व में तहसील कर्मचारियों ने प्रशंसनीय कार्य करते हुए छबील लगाकर ठंडा मीठा शरबत वितरित किया। इस दौरान तहसील पहुंचे फरियादियों, वादकारियों एवं अधिवक्ताओं ने ठंडा शरबत पीकर अपने कंठ को तृप्त किया। गुरुवार को निर्जला एकादशी का पर्व नगर एवं क्षेत्र में हिन्दू धर्म के अनुयायियों के द्वारा हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ में मनाया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर छबील आदि लगाकर लोगो को ठंडे पानी एवं मीठे शरबत का वितरण किया गया।

इसी क्रम में तहसील प्रांगण में भी छबील लगाई गई, जिसमें तहसीलकर्मियों ने एसडीएम शिवाजी यादव के नेतृत्व में यहां पहुंचे फरियादियों, वादकारियों, अधिवक्ताओं एवं अन्य लोगो को ठंडा मीठा शरबत वितरित किया। इस दौरान एसडीएम शिवाजी यादव स्वयं हाथ में जग थामकर लोगो को शरबत वितरित करते हुए दिखाई दिए। छबील पर ठंडा शरबत पीकर लोगो ने अपने कंठ को तृप्त किया। साथ ही, एसडीएम व अन्य तहसीलकर्मियों के द्वारा भीषण गर्मी के मद्देनजर किये जा रहे उक्त पुनीत कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। शास्त्रों के अनुसार, ज्येष्ठ मास की भीषण गर्मी में आने वाले निर्जला एकादशी के पर्व पर प्यासे को पानी पिलाना और जल से भरा घड़ा दान करना सभी एकादशी व्रतों के समान पुण्य फल देता है।

पद्म पुराण के अनुसार, इस दिन जल का दान करने से व्यक्ति को अपने समस्त पापों से मुक्ति और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दौरान तहसीलदार अर्जुन चौहान, नायब तहसीलदार सतीश यादव, आपूर्ति निरीक्षक मदनपाल सिंह व शौदान सिंह, राजस्व निरीक्षक देवानंद, अरुण कुमार, विनोद कुमार व अरविंद कुमार, स्टेनो दुष्यंत राणा, लेखपाल लवकेश तंवर, अनुराग पंवार, अंकित गुलिया, विजित पंवार, मुज्जकिर खान, आपूर्ति लिपिक अंकुर कुमार तथा राहुल विकल, जितेंद्र शर्मा, करणसिंह उर्फ मोनी, अंशुल कुमार,  अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।

Kairana News

About The Author

Related Posts