शिक्षा और रोजगार
Coaching Center Fire: लखनऊ कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 13 की मौत
सीएम योगी ने तेज बचाव अभियान के दिए आदेश
लखनऊ (एजेंसी)। Lucknow Coaching Center Fire: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब सवा दो बजे तीन मंजिला एक कॉमर्शियल बिल्डिंग में भयानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में आईटी कंपनी के एक कोचिंग सेंटर में ये आग लगी। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुँची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया।
सूत्रों ने बताया कि कुछ बच्चे तो जलती आग से बचने के लिए ऊपर से कूद गए। दमकलकर्मी छत से बिल्डिंग की दीवार तोड़कर अंदर घुसे। इसी बीच एक पुलिसकर्मी ने आग में जलकर छटपटा रही एक बिल्ली को वो गोद में उठाया और मेडिकल टीम को सौंपा।
उधर, बिल्डिंग में आग लगने की खबर सुनकर कोचिंग कर रहे बच्चों के माता-पिता भी पहुंच गए। हर कोई एक-दूसरे को दिलासा दे रहा था कि सब कुछ ठीक होगा। पर अंदर ही अंदर सब रो रहे थे और आँखें बस उस आग को चीरते हुए अपने बच्चे को सकुशल आता देखने को लालायित थी। अधिकारियों ने बताया कि अग्निशमन विभाग को अपराह्न करीब तीन बजे अलीगंज थाना क्षेत्र के उषा मेहता मार्ग पर स्थित एक कोचिंग संस्थान की इमारत में आग लगने की सूचना मिली थी। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए हाइड्रोलिक सीढ़ी से लैस वाहन सहित 14 दमकल वाहन मौके पर भेजे गए, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समाचार लिखे जाने तक 13 शव आग से निकाले जा चुके थे और कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जारही थी।
ऑफिस में काम करते थे 20 से ज्यादा लोग
प्रभजोत सिंह ने बताया कि उनका बेटा सुखमणि सिंह गेमिंग प्रॉक्स का काम करता था। करीब सवा दो बजे बेटे ने ही फोन करके आग की सूचना दी। आॅफिस में करीब 20 से 22 लोग काम करते थे।
सीएम रद्द किया दौरा
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के अलीगंज में कोचिंग सेंटर में लगी आग की घटना का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया। उस समय वो अलीगढ़ में थे। हादसे की गंभीरता को देखते हुए सीएम योगी ने अपना दौरा रद्द कर दिया और वे वापस लखनऊ आ गए।
