सच कहूँ व सच्ची शिक्षा के विजेता पाठकों को मिले उपहार

ब्लॉक चक्कां के एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र सादेवाला में विशेष सम्मान समारोह आयोजित

Published On

खारियां (सच कहूँ/सुनील कुमार)। ब्लॉक चक्कां के एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र सादेवाला में ब्लॉक की ओर से एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दैनिक सच कहूँ समाचार पत्र तथा सच्ची शिक्षा मासिक पत्रिका के विजेता पाठकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रेमी सेवक राजाराम इन्सां ने पवित्र इलाही नारा धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा लगाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी विजेता पाठकों को बधाई देते हुए कहा कि दैनिक सच कहूँ केवल समाचारों का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला प्रेरणादायी समाचार पत्र है। Sirsa News

वहीं सच्ची शिक्षा मासिक पत्रिका भी आध्यात्मिक, सामाजिक और नैतिक मूल्यों से भरपूर सामग्री के माध्यम से पाठकों का मार्गदर्शन कर रही है। राजाराम इन्सां ने कहा कि सच कहूँ समाचार पत्र में स्थानीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक की खबरों के साथ-साथ सरकारी एवं गैर-सरकारी योजनाओं, परीक्षा उपयोगी सामान्य ज्ञान, सामाजिक सरोकारों, कृषि, महिला, युवा, बच्चों, व्यवसाय, खेल गतिविधियों, बाजार भाव तथा मानवता भलाई के कार्यों से जुड़ी उपयोगी जानकारियां प्रकाशित की जाती हैं। इसकी भाषा शुद्ध, सरल और सभ्य होने के कारण यह हर वर्ग के पाठकों की पहली पसंद बन रहा है। 

उन्होंने उपस्थित साध-संगत एवं पाठकों से आह्वान किया कि वे स्वयं भी दैनिक सच कहूँ और सच्ची शिक्षा पत्रिका नियमित रूप से पढ़ें तथा अपने परिवार, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों को भी इनसे जोड़ें, ताकि समाज में सकारात्मक सोच और नैतिक मूल्यों का प्रसार हो सके। इस अवसर पर ब्लॉक के जिम्मेवार, प्रेमी समिति के सेवादार, पाठकगण एवं बड़ी संख्या में साध-संगत उपस्थित रही। Sirsa News

About The Author

Related Posts