सरसा के गांव भरोखा की बेटी वंशिका ने ऐसा मारा पंच, सीधे एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में चयन

नेशनल कैंप बॉक्सिंग ट्रायल में छाई गांव भरोखा की बेटी

Published On

Asian Boxing Championship:सरसा (सच कहूँ न्यूज)। नेशनल कैंप बॉक्सिंग ट्रायल (National Boxing Camp Trials) में गांव भरोखा की बेटी वंशिका ने अपने शानदार पंच से एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 में चयनित होने का गौरव प्राप्त किया है। वंशिका अब 3 जुलाई को जकार्ता (इंडोनेशिया) में होने वाली नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी, जोकि जिले व गांव के लिए गौरव का क्षण है।

वंशिका के बॉक्सिंग कोच राहुल शर्मा ने वंशिका को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई व भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वंशिका की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, लगन, अनुशासन और बॉक्सिंग के प्रति जुनून का परिणाम है। अपनी मेहनत से वंशिका ने अपने परिवार, कोच और समर्थकों का नाम रोशन कर पूरे क्षेत्र का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी यह सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनेगी।

उन्होंने कहा कि वंशिका अपनी मेहनत व बुलंद हौंसले से एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से भारत के लिए पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाएंगी। उल्लेखनीय है कि वंशिका ने मुक्केबाजी की अपनी प्रारंभिक और बेसिक शिक्षा गुरुग्राम में कोच विजय से प्राप्त की। विजय की देखरेख में अपनी नींव मजबूत करने के बाद, अब वह भिवानी में द्रोणाचार्य अवार्डी कोच जगदीश सिंह के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग ले रही हैं।

About The Author

Related Posts