Job Fair News: प्रदेश के 148 युवाओं को मिला ऑफर लेटर

कुरुक्षेत्र में प्रदेश स्तरीय रोजगार मेले में 50 कंपनियों ने लिये युवाओं के इंटरव्यू

Published On

कुरुक्षेत्र (सच कहूँ/आरडी गोयल)। Rozgar Mela News: राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रदेश स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में 19 देशों और लगभग 50 स्वदेशी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। युवाओं के इंटरव्यू के बाद मौके पर ही 148 को आॅफर लेटर दिए गए। रोजगार मेले का शुभारंभ पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने किया। विदेशी कंपनियों में आस्ट्रेलिया, यूएई, जीसीसी, कतर, ओमान, जर्मनी, कनाडा, दुबई, सऊदी अरब, वेयतनाम, फ्रांस, थाईलैंड, न्यूजीलैंड, हांगकॉग, यूएसए सहित 19 देशों की कंपनियां शामिल रही।

रोजगार मेले में पहुंचे पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रदेश के 1 लाख 80 हजार युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी दी हंै। 2014 से प्रदेश में बिना खर्ची बिना पर्ची के रोजगार दिए जाने की मुहिम शुरू की गई है, जिसको मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार आगे बढ़ा रहे हैं। प्रदेश की इस खूबी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलग-अलग प्रदेशों में प्रशंसा कर चुके हैं। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश के मुखिया के पद पर शपथ लेने से पहले लगभग 25 हजार युवाओं को ज्वाइनिंग पत्र जारी किए थे, जबकि पहले की सरकारों में सरकारी नौकरियों के लिए बोलियां लगती थी। खर्ची और पर्ची की जरुरत होती थी। सुधा ने कहा कि पहले युवाओं को अलग-अलग रास्तों से विदेश जाना पड़ता था, अब सरकार ही युवाओं को विदेश में रोजगार दिलवा रही है। जहां पर युवाओं का खर्च भी नामात्र होता है और उन्हें विदेश में रहकर काम करने का मौका दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 सालों में सरकार ने देश व प्रदेश में कई बड़े प्रोजेक्टों के साथ तरक्की की तरफ से लेकर गए हैं।

आज युवाओं के सामने अपने कौशल को देखने का मौका: उपायुक्त मीणा

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले को लेकर युवाओं में उत्साह बना हुआ है। आज युवाओं के सामने अपने कौशल को दिखाने का मौका है। इंटरव्यू के समय वो अपनी क्षमता को दिखाकर रोजगार को हासिल करें। उन्होंने कहा कि समय-समय पर ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता है। अब आगे आने वाले समय में एक मासिक रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। 

ये रहे मौजूद

इस मौके पर भाजपा नेता जयभगवान शर्मा डीडी, जिप चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, अंबाला मंडल रोजगार अधिकारी नरपिंद्र सांगवान, जिला रोजगार अधिकारी सीमा सैनी, आईटीआई प्रिंसिपल जगमोहन, यमुनानगर जिला रोजगार अधिकारी अरुण कुमार, एईओ एसबी त्यागी सहित अन्य मौजूद रहे।

Rozgar Mela News
Rozgar Mela News: रोजगार मेले के दौरान युवाओं के साथ बातचीत करते सुभाष सुधा व डीसी मीणा।

About The Author

Related Posts