गुरुग्राम पुलिस ने 13 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा, डिपोर्ट प्रक्रिया शुरू

क्राइम ब्रांच ने निमार्णाधीन साइट्स और झुग्गियों में चलाया विशेष चेकिंग अभियान

Published On

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज़)। Gurugram News: राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून व्यवस्था के मद्देनजर गुरुग्राम पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-39 की टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर 13 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। सभी के पास बांग्लादेश की नागरिकता के दस्तावेज मिले हैं। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने मंगलवार को बताया कि पुलिस अब कानूनी प्रक्रिया के तहत इन्हें डिपोर्ट करेगी।

पुलिस उपायुक्त अपराध हितेश यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। टीम ने गुरुग्राम की विभिन्न निमार्णाधीन साइट्स और झुग्गियों में छापेमारी कर संदिग्धों की पहचान और नागरिकता सत्यापित की। जांच में सामने आया कि ये सभी लोग कालियागंज बॉर्डर से बांग्लादेशी एजेंट की मदद से अवैध रूप से भारत में घुसे थे। पकड़े जाने पर ये मजदूर बनकर रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक गुरुग्राम में अवैध घुसपैठियों की पहचान और सत्यापन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिन लोगों के दस्तावेज संदिग्ध पाए जा रहे हैं या जो भारत में वैध रूप से रहने का प्रमाण नहीं दे पा रहे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस उपायुक्त हितेश यादव ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अ

वैध घुसपैठियों पर नकेल कसने के लिए गुरुग्राम पुलिस लगातार अभियान चला रही है। झुग्गी-झोपड़ियों, कॉलोनियों, किराए के मकानों, औद्योगिक क्षेत्रों और होटलों में रह रहे लोगों के दस्तावेजों की सघन जांच की जा रही है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि वैध रूप से रह रहे भारतीय नागरिकों और वैध विदेशी नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है। अभियान के दौरान किसी निर्दोष व्यक्ति को अनावश्यक परेशान नहीं किया जाएगा। वहीं भ्रामक या झूठी अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने किराएदारों, घरेलू सहायकों, कर्मचारियों और होटल व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत लोगों का पुलिस सत्यापन जरूर करवाएं। यदि किसी को संदिग्ध या अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिक की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम 112 या नजदीकी थाने को सूचना दें। अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा और जनहित को ध्यान में रखते हुए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। आरडब्ल्यूए और स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील करते हुए पुलिस ने भरोसा दिलाया कि आमजन की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

Gurugram News
Gurugram News: गुरुग्राम पुलिस की गिरफ्त में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी।

About The Author

Related Posts