ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार अधेड़ की मौत

भोपा-जौली मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर, अधेड़ की मौत, दो युवक घायल

Published On

भोपा (सच कहूँ न्यूज़)। Bhopa News: क्षेत्र के भोपा जौली गंग नहर पटरी मार्ग पर अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई तथा दो युवक घायल हो गए घायलों को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये मोर्चरी भेज दिया गया है। परिजनों ने सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो से मृतक की शिनाख्त की।

भोपा थाना क्षेत्र के भोपा -जौली मार्ग के मध्य नंगला बुजुर्ग गाँव स्थित अटल आवासीय विद्यालय चौराहे पर रविवार की सुबह सवेरे ट्रैक्टर ट्राली व एक बाइक की तेज़ टक्कर हो गई जिसमे बाइक सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा घायलों को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया जहां घायल एक व्यक्ति को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक अधेड़ की शिनाख्त  शाम के समय बीरसिंह पुत्र बाबूराम निवासी नंगला मुबारिक थाना सिखेड़ा के रूप में हुई है।

वहीं गुरुग्राम निवासी 18 वर्षीय युवक राज व लव कुश ने बताया कि दोनों गुरुग्राम से बाइक पर सवार होकर हरिद्वार घूमने जा रहे थे। मृतक अधेड़ व्यक्ति जौली के आस पास से ही लिफ्ट लेकर उनकी बाइक पर बैठा था।
थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। जबकि दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया हैं। थाने पहुंचे मृतक के छोटे भाई धीरसिंह ने बताया कि 63 वर्षीय बीरसिंह सुबह कहीं जाने के लिये घर से निकला था।

Bhopa News

About The Author

Related Posts