काला पीलिया की जांच हेतु मोहल्ला दरबारखुर्द में लगा शिविर

कैंप में लगभग 60 मरीजों की काले पीलिया की जांच की गई

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: स्वास्थ्य विभाग की ओर से कस्बे के मोहल्ला दरबारखुर्द रेतेवाला में काला पीलिया की जांच हेतु शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान करीब 60 मरीजों की जांच की गई, जिनमें से तीन मरीज संदिग्ध मिलने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम कस्बे के मोहल्ला दरबारखुर्द रेतेवाला में पहुंची। जहां पर टीम ने नगरपालिका के वार्ड संख्या-13 के निर्वाचित सभासद सालिम चौधरी के आवास पर हेपेटाइटिस-सी की जांच हेतु शिविर लगाया। इस दौरान मोहल्ले के करीब 60 महिला व पुरुषों की जांच की गई। जांच के दौरान तीन मरीज संदिग्ध मिले, जिन्हें अग्रिम उपचार हेतु जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। टीम में डॉ. नदीम, निरंजन सिंह, जुनैद व साजिद आदि शामिल रहे। वहीं, सीएचसी पर तैनात ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि शिविर में 60 मरीजों की जांच की गई है, जिनमें तीन मरीज संदिग्ध मिले है।

उन्हें अग्रिम जांच व उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। विदित रहे कि विगत 09 जून को विजय लक्ष्मी कल्याण समिति कैराना की अध्यक्षा रश्मि सैनी व कोषाध्यक्ष सना खान ने सीएमओ शामली से मिलकर मोहल्ले में जांच शिविर आयोजित किये जाने का अनुरोध किया था। शनिवार को आयोजित जांच शिविर के दौरान समिति की दोनों पदाधिकारी भी मौजूद रही।

Kairana News

About The Author

Related Posts