एमएसजी आईटी विंग के सेवादार जरूरतमंदों के लिए बने मसीहा, सतपाल इन्सां का 37वां रक्तदान

डबवाली निवासी,शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी व एमएसजी आईटी विंग के सेवादार ने की जरूरतमंद मरीज की सहायता

Published On

डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से चलाये जा रहे मानवता भलाई कार्यों के तहत डबवाली निवासी ,शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी व एमएसजी आईटी विंग के सेवादार सतपाल इन्सां ने जरूरतमंद मरीज की सहायता के लिए रक्तदान किया। उन्होंने शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल, सिरसा स्थित पूज्य बापू मगर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड सेंटर में पहुंचकर 37 वीं बार रक्तदान कर मानवता की अनूठी मिसाल पेश की। ब्लड सेंटर की ओर से उन्हें मेडल पहनाकर व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

About The Author

Related Posts