Summer Vacation: बच्चों की हुई मौज, राजस्थान में और बढ़ी गर्मी की छुट्टियां, अब इस तारीख तक बंद रहेंगे स्कूल

शिक्षा विभाग ने जारी किया संशोधित कैलेंडर

Published On

Rajasthan Summer Vacation 2026: जयपुर। राजस्थान सरकार के शिक्षा (ग्रुप-1) विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शिविरा पंचांग में संशोधन करते हुए ग्रीष्मावकाश की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में शासन उप सचिव आलोक जैन द्वारा आदेश जारी कर माध्यमिक शिक्षा निदेशक एवं समग्र शिक्षा अभियान के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। Summer Vacation

जारी आदेश के अनुसार, पहले निर्धारित ग्रीष्मावकाश 17 मई 2026 से 20 जून 2026 तक रखा गया था, जिसकी अवधि 35 दिन थी। अब संशोधन के बाद यह अवकाश 17 मई 2026 से 28 जून 2026 तक रहेगा। इस प्रकार विद्यार्थियों और शिक्षकों को कुल 43 दिनों का ग्रीष्मावकाश मिलेगा।

विद्यालयों को मिलेगा अतिरिक्त अवकाश | Summer Vacation

शिक्षा विभाग ने केवल ग्रीष्मावकाश की अवधि ही नहीं बढ़ाई है, बल्कि संस्थान प्रमुखों को स्वीकृत विशेष अवकाश की संख्या में भी वृद्धि की है। पहले जहां संस्थान प्रमुख को एक अतिरिक्त अवकाश स्वीकृत था, वहीं अब इसे बढ़ाकर दो अवकाश कर दिया गया है। राज्य में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए यह फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शिक्षा विभाग का मानना है कि विस्तारित ग्रीष्मावकाश से विद्यार्थियों और शिक्षकों को राहत मिलेगी तथा स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को कम करने में मदद मिलेगी।

शिक्षा विभाग ने इस आदेश की प्रतिलिपि शिक्षा मंत्री कार्यालय, स्कूल शिक्षा विभाग, राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद, प्रारंभिक शिक्षा विभाग, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद सहित विभिन्न संबंधित विभागों को भेज दी है, ताकि संशोधित पंचांग के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। Summer Vacation

About The Author

Related Posts