फाजिल्का में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 30 हजार की ठगी  

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस कर रही छापेमारी  

Published On

फाजिल्का (सच कहूँ/रजनीश रवि)। Fazilka News: शहर के सिटी थाना पुलिस ने सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी पर डाकघर में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार फाजिल्का के सीमावर्ती गांव वल्लेशाह हिठाड़ निवासी पोहला सिंह पुत्र फुम्मन सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि काशीराम कॉलोनी, फाजिल्का निवासी सुखजिंदर सिंह उर्फ सुखजिंदर सिंह सहोता पुत्र मंगल सिंह ने उसे डाकघर में सरकारी नौकरी लगवाने का लालच देकर 30 हजार रुपए की ठगी की। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी सुखजिंदर सिंह उर्फ सुखजिंदर सिंह सहोता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सिटी थाना पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

21-crore-fraud-by-partnership-in-business

About The Author

Related Posts