Parliament Monsoon Session: अखिलेश यादव का सरकार पर हमला, बोले- ये पहला आंदोलन देखा जिसमें मां-बाप भी जुड़ गए

अखिलेश यादव का सरकार पर हमला

Published On

नई दिल्ली। Parliament Monsoon Session: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सदन में एंटी पेपर लीक आंदोलन को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसा पहला आंदोलन देखा है, जिसमें युवाओं के साथ उनके मां-बाप भी जुड़ गए। अखिलेश यादव ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को हटाकर सरकार ने अपने प्रधानमंत्री को बचा लिया। उन्होंने पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन करने वाले युवाओं के हौसले और एकता की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी एकजुटता ने सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का स्वागत किसी हीरो की तरह किया गया। अखिलेश यादव के मुताबिक, बीजेपी सांसद इस बात से राहत महसूस कर रहे थे कि धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री को बचा लिया।

Parliament Monsoon Session

About The Author

Related Posts