Electric Scooty Theft: खेत में पानी लगाने गए किसान की इलेक्ट्रिक स्कूटी चोरी

ट्यूबवेल पर खड़ी किसान की इलेक्ट्रिक स्कूटी ले उड़ा चोर

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Electric Scooty Theft: खेत पर पानी लगाने गए किसान की इलेक्ट्रिक स्कूटी को अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया। पीड़ित किसान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। कैराना थानाक्षेत्र के गांव अलीपुर निवासी किसान संजीव ने शामली कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि विगत सोमवार को दोपहर करीब ढाई बजे वह अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी संख्या यूपी-19 आर 2115 से कैराना-शामली मार्ग पर महावीर फार्म हाउस के सामने स्थित खेत पर पानी लगाने के लिए गया था।

उसने अपनी स्कूटी को ट्यूबवेल पर खड़ा कर रखा था। इसी दौरान अज्ञात चोर ने खेत पर खड़ी उसकी इलेक्ट्रिक स्कूटी को चुरा लिया। पीड़ित किसान ने पुलिस से उसकी स्कूटी बरामद करने की गुहार लगाई है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र गौतम का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोर की तलाश की जा रही है।

Electric Scooty Theft
सांकेतिक फोटो

 

About The Author

Related Posts