पुलिस ने अन्तर्राज्यीय तस्कर को 3 करोड़ की चरस सहित किया गिरफ्तार 

नेपाल व बिहार के रास्ते सस्ते रेट में चरस खरीदकर  मंहगे रेट पर बेचता था

Published On

फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Firozabad News: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अवैध गांजा/चरस की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनुज चौधरी व एएसपी क्राइम राजेश गुनावत के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद शेखर सैंगर के नेतृत्व में एसओजी टीम, सर्विलांस टीम व थाना मक्खनपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विजय पुत्र रामाधार निवासी ग्राम गोनाहा चैनपुर थाना रक्सौल जनपद मोतीहारी (बिहार) को कब्रिस्तान के बगल में स्थित खोखा के पास बिल्टीगढ रोड मक्खनपुर से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त विजय के कब्जे से 13.198 किलोग्राम अवैध चरस जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 03 करोड़ रूपये है के अलावा एक मोबाइल व 1200 रुपये नकद बरामद किये गये हैं। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना मक्खनपुर पर एनडीपीएस एक्ट में मामला पंजीकृत किया गया है। साथ ही अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मक्खनपुर चमन कुमार शर्मा, प्रेमशंकर पाण्डेय प्रभारी एसओजी तथा उनकी टीम, मुकेश कुमार (प्रभारी सर्विलांस टीम), है0का0 कृष्ण कुमार, मनोज गौतम, पवन कुमार, ब्रजभान आदि शामिल रहे।

Firozabad News

About The Author

Related Posts