माता हरकी देवी विद्यालय ओढ़ां की प्रबंध निदेशक डॉ. कुलदीप कौर आनंद ने एआई को लेकर कही बड़ी बात

‘शिक्षा में एआई का सकारात्मक उपयोग शिक्षण को बना सकता है अधिक प्रभावी’

Published On

ओढ़ां, 23 जुलाई (सच कहूँ/राजू)। माता हरकी देवी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय, ओढ़ां में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों के लिए इंटर हाउस भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय शिक्षा पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का प्रभाव रखा गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा में एआई के बढ़ते उपयोग, इसके लाभ और चुनौतियों के प्रति जागरूक करना था। विद्यालय की प्रबंध निदेशक डॉ. कुलदीप कौर आनंद ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता शिक्षा को अधिक सरल, रोचक और सुलभ बना रही है, लेकिन इसका उपयोग केवल सीखने में सहायक के रूप में होना चाहिए। Sirsa News

उन्होंने कहा कि शिक्षक भी एआई का सकारात्मक उपयोग कर शिक्षण को अधिक प्रभावशाली बना सकते हैं, जबकि विद्यार्थियों के लिए मेहनत, मौलिक सोच और अनुशासन का कोई विकल्प नहीं है। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने एआई के सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर प्रभावशाली ढंग से अपने विचार रखे। परिणामों में शहीद भगत सिंह हाउस की सुखमनी ने प्रथम, हैप्पी कौर ने द्वितीय तथा गुरु गोबिंद सिंह हाउस की स्पर्शदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं रानी लक्ष्मीबाई हाउस की दीक्षा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। अंत में डॉ. कुलदीप कौर आनंद ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। Sirsa News

About The Author

Related Posts