दो कारों की भिड़ंत में महिला की मौत, रॉन्ग साइड से हाईवे पर चढ़ी थी कार

हाईवे पर लापरवाही का कहर, रॉन्ग साइड कार से टक्कर में महिला की मौत

Published On

कलायत (सच कहूँ न्यूज)। Kalayat News: जम्मू-कटरा हाईवे पर गांव बरटा के पास देर रात गलत दिशा से हाईवे पर चढ़ रही एक कार के कारण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में कलायत निवासी करीब 50 वर्षीय निशा गुप्ता की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार डिवाइडर से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मोनिका निवासी कलायत की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार कलायत निवासी श्रद्धालु पंजाब के नकोदर स्थित दरगाह में माथा टेककर वापस लौट रहे थे।

जब उनकी कार गांव बरटा के पास पहुंची तो एक कार चालक कथित रूप से गलत दिशा से हाईवे पर चढ़ने लगा। इसी दौरान दोनों वाहनों की टक्कर हो गई और श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी। हादसे में निशा गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रिंकू, सरीता और संजीव घायल हो गए। मृतका अपने पीछे पति और दो बेटियों को छोड़ गई हैं। सदर थाना के जांच अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Kalayat News

About The Author

Related Posts