खेत में बने टैंक में डूबने से व्यक्ति की मौत

गांव भैंसीमाजरा में खेत में बने पानी के टैंक में डूबने से व्यक्ति की मौत

Published On

कुरुक्षेत्र (सच कहूँ न्यूज़)। Kurukshetra News: गांव भैंसीमाजरा में खेत में बने पानी के टैंक में डूबने से व्यक्ति की मौत हो गई। गांव भैंसीमाजरा निवासी 35 वर्षीय नवीन कुमार शनिवार सुबह बाइक पर सवार होकर खेत में गया था। पड़ोसी के खेत में नेटहाऊस में सिंचाई के लिए बनाए गए पानी के टैंक के नजदीक नवीन के कपड़े व बाइक मिले तो शक हुआ। दुर्घटना के अंदेशे पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गोताखोर प्रगट सिंह को मौके पर बुलाया। गोताखोर प्रगट सिंह ने कुछ ही देर में पानी के टैंक से शव को बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार नवीन टैंक में नहाने के लिए उतरा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में फंस गया और बाहर नहीं निकल सका। इससे उसकी डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुरूआत में पुलिस इसे दुर्घटना माना जा रहा है। नवीन कुमार की मौत से परिवार सदमे में है।

Kurukshetra News
Kurukshetra News: पानी के टैंक में सर्च अभियान चलाते गोताखोर प्रगट सिंह।

About The Author

Related Posts