खन्द्रावली राजवाहे में पानी छोड़ने की मांग, डीएम को दिया पत्र

धान की फसल बचाने की गुहार, खन्द्रावली राजवाहे में पानी छोड़ने की मांग

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: गांव तीतरवाड़ा निवासी किसान मनीष कौशिक ने जिलाधिकारी को पत्र देकर सिंचाई हेतु खन्द्रावली राजवाहे में पानी छोड़े जाने की मांग की है। क्षेत्र के गांव तीतरवाड़ा निवासी किसान मनीष कौशिक शनिवार को तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौजूद जिलाधिकारी आलोक यादव को एक पत्र दिया। बताया कि वह तथा क्षेत्र के अन्य किसान खन्द्रावली राजवाहे के पानी को कृषि भूमि के सिंचाई हेतु इस्तेमाल करते है।

वर्तमान में किसानों के खेतों में धान की फसल की रोपाई का कार्य चल रहा है, जिसमें से ज्यादातर धान रोपाई हो चुका है। परन्तु, खन्द्रावली राजवाहे में पानी न आने के कारण धान की फसल सूख रही है, जिसके चलते किसान बर्बादी की कगार पर है। पानी न मिलने से धान की फसल पनप नही पाएगी और उत्पादन प्रभावित होगा। पत्र में किसान हित के मद्देनजर खन्द्रावली राजवाहे में पानी छोड़े जाने की मांग की गई है।

Kairana News (5)

 

About The Author

Related Posts