Snake Bite: सांप के काटने से बीए की छात्रा की मौत

सोते समय जहरीले सांप ने डसा

Published On

यमुनानगर (सच कहूँ न्यूज)। Yamuna Nagar News: यमुनानगर की एक कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय युवती को सोते समय सांप के द्वारा काटे जाने से इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शबनम रात को खाना खाकर सो गई थी कि रात के करीब 12 बजे शबनम उठी और पास में सो रही मां से कहा कि उसकी गर्दन पर कुछ काट गया है, शबनम को तुरंत जगाधरी हस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे वहां से यमुनानगर रैफर कर दिया गया। इलाज के दौरान ही शबनम ने दम तोड़ दिया। वहीं सांप को रेसक्यू करने के लिए टीमें शबनम के घर पहुंचे। रेसक्यू टीम ने कहा कि सांप को रेसक्यू किया जा रहा है उन्होने बताया कि ये सांप काफी जहरीला होता है जो अकसर बिस्तर पर चढ़ कर काटता हैं इसलिए बरसाती मौसम है मच्च्छरदानी का प्रयोग करें। 

venomous-snake
सांकेतिक फोटो

About The Author

Related Posts