शिक्षा और रोजगार
गुर्जर प्रतिभा सम्मान समारोह एवं करियर काउंसलिंग का आयोजन
गुर्जर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावियों का सम्मान
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: राष्ट्रीय राजमार्ग-709एड़ी पर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में रविवार को गुर्जर प्रतिभा सम्मान समारोह एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें गुर्जर समाज के गणमान्य लोग, छात्र-छात्राएं और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य गुर्जर समाज की मेधावी प्रतिभाओं को सम्मानित करना और युवाओं को करियर संबंधी जानकारी देना था। भाजपा एमएलसी एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। भाजपा नेता अनिल चौहान, राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष वाजिद अली और भाजपा नेता अभय चौधरी समेत विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक व शैक्षिक क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्ति भी समारोह में शामिल हुए।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में शिक्षा, संस्कार और कौशल विकास को समाज व राष्ट्र के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी। साथ ही, लक्ष्य निर्धारित करके कड़ी मेहनत से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने सामाजिक एकता, शिक्षा, नशामुक्त समाज, बेटी शिक्षा और युवाओं के सर्वांगीण विकास जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने सभी वर्गों के लोगों से सामंजस्य स्थापित करके समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को प्रतीक चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने अतिथियों का सम्मान किया और सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
5.jpg)