साइबर फ्रॉड करने वाला संगठित गैंग पकड़ा, अन्तर्राज्यीय गिरोह के 3 शातिर गिरफ्तार 

12 शिकायतो में कुल 8 करोड़ की धनराशि का किया गया था साइबर फ्रॉड़ 

Published On

फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Firozabad News: पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाये जा रहे साइबर वज्र अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा दिये गये निर्देशों के अऩुपालन एवं अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी साइबर क्राइम राजेश गुनावत के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम चंचल त्यागी व क्षेत्राधिकारी नगर संतोष सिंह के नेतृत्व में थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय गिरोह के 03 शातिर साइबर फ्रॉड अभियुक्तों साजिद पुत्र मौ0 साबिर निवासी आगाशाह रोड़ हाजीपुरा थाना रसूलपुर फिरोजाबाद, सोहेल पुत्र मौ0 शब्बीर निवासी म0न0 111, गली नम्बर 8 मौ0 मौहम्मदगंज थाना दक्षिण

फिरोजाबाद, अल्तमश पुत्र मुगीश निवासी 173/17 कटरा सिद्दकी सदर बाजार थाना दक्षिण, फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया गया है। इसके सम्बन्ध में विभिन्न राज्यों में कुल 12 शिकायतें थी जिसमें करीब 08 करोड़ रूपये की धनराशि का फ्रॉड किया गया है । पुलिस टीम द्वारा करीब 11 लाख रूपये की धनराशि को एसबीआई बैंक के खातों में होल्ड़ किया गया है । अभियुक्तगण द्वारा करीब 60 लाख रूपये की धनराशि चैक के माध्यम से निकाली गयी है। 

एएसपी राजेश गुनावत ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों से करने पर उन्होंने बताया गया कि उनके द्वारा डिजिटल अरैस्ट, इन्वैस्टमैंट फ्रॉड एवं पेपर ट्रेडिंग के माध्यम से किए गए साइबर फ्रॉड के तहत प्राप्त कुल 70 लाख रूपये की धनराशि को भिन्न-भिन्न खातों में लिया गया है जिसमें अभियुक्त सोहेल के खाते में कुल 35 लाख रूपये, अभियुक्त साजिद के खाते में कुल 25 लाख रूपये एवं अभियुक्त अल्तमश के खाते में कुल 10 लाख रूपये आए हैं। वहीं तीन अभियुक्तगण हसन, रमीज, राशिद के नाम प्रकाश में आए, जिनकी गिरफ्तारी की प्रयास जारी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, उ0नि0 मधुबाला राहुल मय हमराह थाना रसूलपुर पुलिस टीम रही। वार्ता के दौरान सीओ चंचल त्यागी मौजूद रहीं। 

Arrested-Photo

Arrested-Photo

 

 

About The Author

Related Posts