कैराना नायब तहसीलदार बनाए गए आकाश चौधरी, संभाला कार्यभार
कैराना तहसील में आकाश चौधरी की नायब तहसीलदार के रूप में तैनाती
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: प्रांतीय सिविल सेवा के तहत चयनित होकर आए आकाश चौधरी को कैराना नायब तहसीलदार बनाया गया है। जिलाधिकारी आलोक यादव ने उन्हें यह उत्तरदायित्व सौंपा है। जिलाधिकारी शामली आलोक यादव के द्वारा जनपद की तीनों तहसीलों में नए नायब तहसीलदारों की तैनाती की गई है। इसी क्रम में प्रांतीय सिविल सेवा(पीसीएस) के तहत चयनित होकर आए आकाश चौधरी को कैराना तहसील का नायब तहसीलदार बनाया गया है। वह वर्ष-2024 बैच के अधिकारी है। आकाश चौधरी मूलरूप से जनपद गाजियाबाद के गांव सिकंदरपुर के निवासी है। वह कैराना में पहले से तैनात नायब तहसीलदार सतीश यादव के साथ में मिलकर अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करेंगे। जिलाधिकारी कार्यालय से आकाश चौधरी के अलावा, ऋतु सिंह व अमन कुमार राणा को शामली तथा त्रिपुरेश मणि त्रिपाठी व राहुल कुमार सैनी को ऊन तहसील में नायब तहसीलदार बनाया गया है।
3.jpg)