अवैध हथियार व कारतूस बरामद, आरोपी गिरफ्तार
चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी को दबोचा
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पुलिस ने गश्त के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 12 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया है। रविवार रात्रि एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार आपराधिक कृत्यों में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कस्बे की इमामगेट चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र त्यागी पुलिस टीम के नगर में क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने कस्बे के मुख्य पानीपत-शामली मार्ग पर स्थित चम्मच फैक्ट्री तिराहे से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से 12 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता सोना निवासी मोहल्ला दरबारखुर्द कस्बा कैराना बताया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध सम्बंधित धारा के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके उसका चालान कर दिया है।
1.jpg)