डीएम शामली व विद्युत एमडी से मिले व्यापारी, बदहाल बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग

बिजली संकट को लेकर कैराना के व्यापारियों ने अधिकारियों से लगाई गुहार

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कस्बे में पिछले कई दिनों से चरमराई बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर नगर के व्यापारियों ने डीएम शामली व विद्युत एमडी मेरठ से मुलाकात की। अफसरों ने व्यापारियों को समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है। बुधवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल(पंजी.) कैराना के पदाधिकारियों ने मेरठ पहुंचकर पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक(एमडी) रविश गुप्ता से मुलाकात की। बताया कि कस्बे के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र देवीमंदिर पर करीब 20 से 30 एमवीए से अधिक विद्युत भार है। पिछले लगभग एक माह से उपभोक्ताओं को गंभीर बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है।

विद्युत कटौती से व्यापारियों और आम नागरिकों को भारी परेशानी हो रही है। व्यापारियों ने एमडी को कैराना कस्बे में निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु लंबे समय से लंबित 05 एमवीए क्षमता वाले अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर की मांग के बारे में भी अवगत कराया। इसके अतिरिक्त, प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र के अतिभारित ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने और विद्युत खपत को देखते हुए 20एमवीए के एक नए बिजलीघर की स्थापना की मांग भी उठाई। इस पर एमडी ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि ऊर्जा निगम लखनऊ को भेजे गए 05 एमवीए क्षमता वृद्धि संबंधी प्रस्ताव को स्वीकृति मिल चुकी है। निर्माण अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर इस कार्य को प्रारंभ करके पूरा करने के निर्देश जारी किये गए है। उन्होंने कस्बे के अतिभारित ट्रांसफार्मर्स की क्षमता वृद्धि व नए बिजलीघर के निर्माण की मांग को आगामी बिजनेस प्लान में शामिल कराने का भी आश्वासन दिया।

इस दौरान विपुल जैन, रामकुमार सिंघल आदि मौजूद रहे। वहीं, दूसरी ओर उत्तर-प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का प्रतिनिधि भी शामली में डीएम आलोक यादव के कार्यालय पर पहुंचा। जहां पर उन्होंने बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण पैदा हुई समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। इस पर जिलाधिकारी ने अविलंब विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता चतुर्थ को बुलवाकर समस्या के समाधान हेतु निर्देशित किया। डीएम ने तुरंत संज्ञान लेने पर व्यापारियों ने उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अनिल गुप्ता, मोहन कुच्छल, सचिन कुमार, तनवीर चौहान, मुनव्वर चौहान, शिवम गोयल ,राहुल बंसल, डॉ. इमरान, इशांत, नफीस, नीरज, राहुल आदि मौजूद रहे।

Kairana News (2)

About The Author

Related Posts