महिला को घायल कर चेन-मोबाइल लूटने वाले तीन युवक व एक नाबालिग गिरफ्तार

आधी रात ड्यूटी से लौट रही महिला को बनाया था निशाना, स्कूटी पर आए थे आरोपी

Published On

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram News: स्थानीय पुलिस ने लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पदार्फाश किया है। अपराध शाखा सेक्टर-17 की टीम ने आधी रात को महिला के सिर पर हमला कर चेन और मोबाइल लूटने वाले तीन युवकों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बुधवार को बताया कि आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार 27 जून 2026 को थाना सिविल लाइन्स में शिकायत देकर पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 25-26 जून की मध्य रात्रि 12:15 बजे वह ड्यूटी से घर लौट रही थी।

जब वह सेक्टर-15 पार्ट-2 स्थित बांध रोड के पास पहुंची, तभी पीछे से आए तीन अज्ञात युवकों ने उसके सिर पर वार कर उसे गिरा दिया। इसके बाद बदमाशों ने उसके गले से सोने की चेन, लॉकेट और मोबाइल फोन लूट लिया। हमले में गंभीर रूप से घायल महिला बेहोश हो गई थी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध शाखा सेक्टर-17 की टीम ने तकनीकी और मानवीय सूत्रों की मदद से जांच शुरू की। पुलिस टीम ने आॅटो स्टैंड पुलिस लाइन्स के पास से वारदात में शामिल चार आरोपियों को  दबोचा है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजीत निवासी मैनपुरी, वीरपाल निवासी जालौन और सौरभ निवासी  आगरा के रूप में हुई है। चौथा आरोपी नाबालिग है।  

Gurugram News (2)
Gurugram News: पुलिस की गिरफ्त में महिला को घायल कर चेन व मोबाइल लूटने के आरोपी।

About The Author

Related Posts