Haryana Roadways: पिहोवा-हरिद्वार एसी बस शुरू, इन जिलों से होकर गुजरेगी ये बस, जानें लिस्ट
पिहोवा से हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी
पिहोवा (सच कहूँ/जसविन्द्र)। Haryana Roadways: वीरवार से पिहोवा से हरिद्वार के लिए विशेष ए.सी. बस शुरू की गई है। बस को भाजपा नेता जयभगवान शर्मा डीडी व जीएम रोडवेज समेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जयभगवान शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार चहुंमुखी विकास पथ पर है और हरियाणा की सभी विधानसभाओं में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे है।
उन्होंने कहा कि पिहोवा विधानसभा के श्रद्धालुओं को हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए एयर कंडीशनर बस को शुरू किया गया है। इससे आमजन को सुविधा मिलेगी और यात्रा आसान होंगी और गंगा स्नान के लिए श्रद्धालु जा सकते हैं। हरियाणा राज्य परिवहन कुरुक्षेत्र के जीएम समेन्द्र सिंह ने कहा कि आमजन की सुविधाओं को देखते हुए पिहोवा से हरिद्वार के लिए सुबह 7:40 पर प्रतिदिन रवाना होगी। यह बस वाया कुरुक्षेत्र, पिपली, लाडवा, रादौर यमुनानगर, सहारनपुर, रुड़की से होते हुए हरिद्वार पहुंचेगी।
हरिद्वार से पिहोवा के लिए यह बस दोपहर 2:20 पर रवाना होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता जय भगवान शर्मा ने पिहोवा से दिल्ली के लिए भी एयर कंडीशनर बस को हरी झंडी देकर भी रवाना किया है। यह बस पिहोवा से सुबह 8:10 पर दिल्ली के लिए रवाना होगी यह बस वाया ढांड, कौल, सीतामाई, काछवा, करनाल,पानीपत,सोनीपत से होते हुए दिल्ली पहुंचेगी।
रोड़वेज बसें रोजाना हजारों यात्रियों को करवा रही यात्रा: डीडी शर्मा
भाजपा के वरिष्ठ नेता जय भगवान शर्मा ने कहा कि इसके अलावा पिहोवा बस अड्डे से मां वैष्णो देवी जम्मू कटरा, दिल्ली और चंडीगढ़, सहित अन्य कई लंबे रूट पर रोडवेज की बसें रोजाना हजारों यात्रियों को यात्रा करवा रही है। इस अवसर पर संस्थान प्रबंधन जोगिंदर सिंह, डिपो प्रबंधक विनोद शर्मा,बैकंठ शर्मा, ईश्वर सिंह डीआई, विनोद शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष, हरिओम अग्रवाल, खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक राकेश पुरोहित, मंडी प्रधान नवीन गर्ग, महेश तलवाड़, हन्नु चक्रपाणि अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
