Business News: फॉक्सकॉन का भारत पर बड़ा दांव! मैन्युफैक्चरिंग के लिए अतिरिक्त 37.2 मिलियन डॉलर करेगा निवेश

इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी नई रफ्तार

Published On

Foxconn India: नई दिल्ली। ताइवान के हॉन हाई टेक्नोलॉजी ग्रुप की सब्सिडियरी कंपनी फॉक्सकॉन सिंगापुर ने अपनी भारतीय इकाई फॉक्सकॉन हॉन हाई टेक्नोलॉजी इंडिया मेगा डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड में 37.2 मिलियन डॉलर के निवेश को मंजूरी दे दी है। यह कंपनी की लंबी अवधि की निवेश रणनीति के मुताबिक है। यह जानकारी कंपनी की ओर से दी गई। Business News 

कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने भारतीय सब्सिडियरी के लगभग 351.73 मिलियन कॉमन शेयरों को 10 रुपए प्रति शेयर की फेस वैल्यू पर सब्सक्राइब करके निवेश करने को मंजूरी दी। इस लेनदेन की कुल वैल्यू लगभग 37.2 मिलियन डॉलर है। फाइलिंग में कहा गया है कि यह निवेश पूरी तरह से अपनी सब्सिडियरी कंपनी में पूंजी बढ़ाकर किया जा रहा है और इसका मकसद लंबी अवधि का निवेश करना है। इस लेनदेन के लिए फंड का सोर्स निजी पूंजी है।

शेयर सब्सक्रिप्शन के बाद, फॉक्सकॉन सिंगापुर के पास फॉक्सकॉन होन हाई टेक्नोलॉजी इंडिया मेगा डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड की लगभग पूरी इक्विटी बनी रहेगी। इसमें कुल मिलाकर लगभग 2.82 अरब डॉलर के निवेश के साथ 23.18 अरब से अधिक शेयर शामिल हैं। कंपनी ने कहा कि इस लेनदेन से उसके बिजनेस मॉडल में कोई बदलाव नहीं होगा। Business News

फॉक्सकॉन ने यह भी कहा कि इस लेनदेन में कोई ब्रोकर शामिल नहीं था और डायरेक्टर्स की ओर से कोई असहमति नहीं थी। इसके अलावा, कंपनी के हालिया फाइनेंशियल स्टेटमेंट के आधार पर, यह निवेश ग्रुप की कुल एसेट्स का 3.55 प्रतिशत और शेयरहोल्डर्स की इक्विटी का 7.72 प्रतिशत है। फॉक्सकॉन दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विस कंपनियों में से एक है और यह भारत में कई फैसिलिटीज में निवेश के जरिए अपनी मैन्युफैक्चरिंग का दायरा बढ़ा रही है।

अप्रैल में, 'मेड इन इंडिया' स्मार्टफोन की शिपमेंट में सालाना आधार पर 8 प्रतिशत (साल-दर-साल) की बढ़ोतरी हुई। इसकी वजह निर्यात में 28 प्रतिशत की तेजी और घरेलू बिक्री में 1 प्रतिशत की वृद्धि थी।  इसका सबसे अधिक फायदा फॉक्सकॉन हॉन हाई को हुआ; एप्पल की मजबूत शिपमेंट की वजह से इसके निर्यात में सालाना आधार पर 48 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। Business News

About The Author

Related Posts