Banned Tablets seized: मकान पर छापा, प्रतिबंधित ट्रामाडोल टेबलेट बरामद

अज्ञात के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, जांच शुरू

Published On

Banned Tablets seized: हनुमानगढ़। गोलूवाला थाना पुलिस ने नंदेवाली ढाणी स्थित एक मकान पर छापा मारकर प्रतिबंधित ट्रामाडोल की 600 नशीली टेबलेट बरामद की हैं। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गोलूवाला थाना प्रभारी तेजवंत सिंह के नेतृत्व में गठित टीम गुरुवार देर शाम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। Hanumangarh News

इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने नंदेवाली ढाणी स्थित गुरविन्द्र सिंह पुत्र सुखपाल सिंह के मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान मकान से कुल 600 प्रतिबंधित ट्रामाडोल टेबलेट बरामद हुईं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सदर हनुमानगढ़ थाना प्रभारी राकेश सांखला को सौंपी गई है। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts