Honesty: मोबाइल फोन असली मालिक को लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय

सेवादार पवन इन्सां ने असली मालिक को लौटाया खोया हुआ मोबाइल फोन

Published On

संगरिया (सच कहूँ/सुरेन्द्र जग्गा)। आधुनिकता के इस दौर में जहां लोग मोह, माया और स्वार्थ के वशीभूत होकर कुछ भी करने को तैयार हैं, वहीं समाज में मानवता और ईमानदारी की मिसालें भी देखने को मिल रही हैं। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि दुनिया में ईमानदारी अभी जिंदा है। इसी कड़ी में संगरिया क्षेत्र के गांव जंडवाला के सेवादार पवन इन्सां पुत्र सूरजभान इन्सां को उनकी दुकान बलोर बाण स्टोर संगरिया पर एक कीमती एंड्रॉइड मोबाइल फोन मिला।

पवन इन्सां ने स्वार्थ भावना से ऊपर उठकर उस मोबाइल फोन को सुरक्षित अपने पास रख लिया और उसके असली मालिक की तलाश शुरू कर दी। पड़ताल करने पर पता चला कि यह मोबाइल फोन नाथवाना गांव के रहने वाले रामपाल का है। इसके बाद प्रेमी पवन इन्सां ने मोबाइल फोन के असली मालिक रामपाल को अपनी दुकान पर बुलाया। उचित पहचान और तस्दीक करने के बाद मोबाइल फोन सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। अपना खोया हुआ कीमती मोबाइल फोन वापस पाकर रामपाल भावुक हो गए। उन्होंने सेवादार पवन इन्सां और पूज्य गुरु जी का लाख-लाख बार धन्यवाद व्यक्त किया। इस सराहनीय कार्य के दौरान मौके पर मौजूद समाजसेवी राज किंगरा सहित अन्य स्थानीय दुकानदारों ने भी डेरा श्रद्धालु पवन इन्सां की ईमानदारी की प्रशंसा की। 

Sangaria News,

 

About The Author

Related Posts