Sirsa News: डबवाली के गांव रिसालिया खेड़ा के युवक की संदिग्ध मौत, कनपटी पर मिले गोली के निशान
हत्या या खुदकुशी, जाँच में जुटी पुलिस
गोरीवाला, (सच कहूँ/अनिल)। डबवाली खंड के गांव रिसालिया खेड़ा में 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। युवक अपने कमरे में कनपटी पर गोली लगी अवस्था में मृत मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सचिन पुत्र कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। बुधवार रात वह घर के कमरे में अकेला सोया था। Sirsa News
वीरवार सुबह पिता कृष्ण कुमार उसे जगाने पहुंचे तो सचिन चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा मिला। इसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके से उस पिस्तौल को कब्जे में ले लिया है, जिससे गोली चलने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का। साथ ही युवक के पास पिस्तौल कैसे पहुंची, इसकी भी जांच की जा रही है।
बरामद पिस्तौल के आधार पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। हथियार उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। - जगपाल सिंह, गोरीवाला चौकी प्रभारी Sirsa News